ब्रेकिंग
शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर
मध्यप्रदेश

महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी: गर्भगृह की पेडी से कर सकेंगे बाबा के दर्शन, उज्जैनवासी निशुल्क भस्मआरती का ले सकेंगे लाभ

उज्जैन: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। अब महाकालेश्वर मंदिर में सभी दर्शनाथियों को गर्भगृह के पेडी (गर्भगृह के नजदीक) से दर्शन होंगे। साथ ही प्रति मंगलवार को उज्जैन वासियों के लिए निशुल्क भस्म आरती दर्शन व्यवस्था होगी।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में बाहर से एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए बाबा महाकाल के गर्भ गृह स्थित पेड़ी से सुगम दर्शन करने की व्यवस्था एवम उज्जैन वासियों के लिए प्रति मंगलवार को निशुल्क दर्शन व्यवस्था के लिए आज महापौर मुकेश टटवाल ने बाबा महाकाल मंदिर के दर्शन कर अवलोकन किया।

मंदिर के कर्मचारियों के साथ दर्शन व्यवस्था के लिए बैठक में बाहर से आने वाले भक्तों के साथ विनम्र व्यवहार के साथ ही सभी से जय श्री महाकाल का उद्बोधन एवम भोजनशाला में सभी को भोजन परोस कर व्यवस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर एम आई सी सद्स्य प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button