ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

PM Modi की एक अपील और गूगल पर नंबर 1 ऐप बना Aarogya Setu…बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दबदबा ऐसे ही पूरी दुनिया में नहीं माना जाता। यूं ही  नहींं उनकी गिनती दुनिया के ताकतवर नेताओं में होती। भारत की जनता ने पीएम मोदी को सिर आंखों पर लिया है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह कि देश के लोग प्रधानमंत्री की हर बात को समझते ही नहीं बल्कि उसे अमल में भी लाते हैं। भले ही वो बच्चे, बुजुर्ग या फिर जवान होंं। लॉकडाउन के बीच भी पीएम मोदी ने जनता से जो-जो अपील की सभी ने उसे जरूर माना है। वहीं पीएम मोदी की एक ऐसी अपील से इंटरनेट कंपनियां तक हिल गईं। आरोग्य सेतु एप ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों-गूगल, फेसबुक, टिकटॉक और whatsapp सभी को पीछे छोड़ दिया है।

गूगल पर नंबर 1 ऐप बना Aarogya Setu
मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से आरोग्य ऐप डाउनलोड करने की अपील थी। पीएम मोदी की अपील के बाद मंगलवार से ही गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर आरोग्य ऐप नंबर वन ट्रेंड कर रहा है। टिकटॉक, Zoom के अलावा फेसबुक, Whatapp और Insta जैसे सभी ऐप पर काफी असर पड़ा है। मोबाइल ऐप्स पर काम करने वाली संस्था App Annie के एक अधिकारी के मुताबिक 15 दिनों के अंदर आरोग्य सेतु का नंबर 1 बनना इंटरनेट के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। 1 अप्रैल को लॉन्च हुए इस ऐप को अब तक करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं। भारत के 82 फीसदी से ज्यादा यूजर्स ने इसे 5 स्टार रेटिंग दी है।

क्या है Aarogya Setu
कोरोना वायरस से लोगों को बचाने और उनको अलर्ट रखने के लिए ही केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप को लॉन्च किया है। आईटी मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक अगर देश के सभी नागरिक इस ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं तो इससे कोरोना वायरस को जल्द खत्म करने में मदद मिलेगी दरअसल यह ऐप आसपास में अगर कोई कोरोना वायरस संदिग्ध है तो यह अलर्ट कर देता है। ऐसे में यह कोरोना से बचने में  काफी सहायक है।

Related Articles

Back to top button