ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
छत्तीसगढ़

बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने नक्सलियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, कांग्रेस ने उठाए सवाल

रायपुर: रायपुर नॉर्थ सीट से बीजेपी के विधायक पुरंदर मिश्रा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने दिवाली को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मैं नक्सली भाइयों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं. इस बयान पर छत्तीसगढ़ का सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस ने पुरंदर मिश्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है.

“विधायक साफ करे कि यह बीजेपी का बयान या उनका”: कांग्रेस ने इस बयान को लेकर बीजेपी और पुरंदर मिश्रा पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पुरंदर मिश्रा को साफ करना चाहिए कि यह पुरंदर मिश्रा का बयान है या फिर भाजपा का बयान है.

मीडिया से बात करते हुए दिया बयान: पुरंदर मिश्रा ने यह बयान मीडिया से बात करते हुए दिया है. उन्होंने कहा कि मैं नक्सली भाइयों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं. जितने पुलिसकर्मी लगे हैं, जितने सेना लगे हैं, जितने उसमें काम कर रहे हैं उन सबको बधाई देता हूं. खास करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा को बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं. इन्होंने बड़ा काम करके छत्तीसगढ़ को विकसित करने का काम प्रारंभ किया है.

कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है. कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में नक्सलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. आज जब अमित शाह ने प्रतिज्ञा किया, तभी नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के विकास में और भारत के विकास में कदम से कदम मिलाकर उन्नत छत्तीसगढ़ उन्नत भारत बनाना चाहते हैं, तो कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों हो रहा है – पुरंदर मिश्रा, बीजेपी विधायक

कांग्रेस ने की तीखी आलोचना: पुरंदर मिश्रा के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने उनकी तीखी आलोचना की है. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस प्रकार वह नक्सलियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं, यह बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है. भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए की पुरंदर मिश्रा का बयान क्या बीजेपी का बयान है ?

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि नक्सली प्रदेश के विकास विरोधी हैं, अशांति के कारक हैं और उन्होंने सैकड़ो लोगों की निर्मम हत्या की है. हमारे जवान शहीद हुए हैं. कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेता और भीमा मंडावी की हत्या भी नक्सलियों ने की है. उसके बाद भाजपा नेता का नक्सलियों के प्रति लगाव समझ से परे है. बस्तर का विकास अवरुद्ध हुआ है.

पुरंदर मिश्रा पर कार्रवाई की मांग: बस्तर में अशांति है, इसके साथ ही बस्तर के लोग ठीक से खुशियां और त्योहार नहीं मना पाते. इस सबके पीछे बड़ी वजह नक्सली हैं. नक्सलियों को बधाई देकर भाजपा ने नक्सलियों के प्रति जो नरम रुख है, उसको स्पष्ट किया है. ऐसे में कांग्रेस मांग करती है कि पुरंदर मिश्रा के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए. भाजपा स्पष्ट करें कि वह नक्सलियों के साथ है या प्रदेश की जनता के साथ है.

Related Articles

Back to top button