ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
देश

त्राल के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए JeM के 3 आतंकी, 24 घंटे में 5 आतंकी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के अवंतीपोरा में शनिवार को नागबेरिन त्राल के ऊपरी इलाकों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ केे संयुक्त दल ने मुठभेड़ के दौरान जंगल में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। आतंकियों के मारे जाने केे बाद सुरक्षाबलों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है। फिलहाल आतंकवादियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। पिछले 24 घंटों के भीतर अवंतीपोरा में यह दूसरी मुठभेड़ थी। इन दोनों मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर किया है।

आपको बता दें कि गत शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा के ही खिरयु पांपोर इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागबेरिन इलाके से कुछ लोगों से सूचना मिली कि उन्होंने ऊपर वाले जंगल में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी हैं। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना की 42 आरआर व सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और आतंकियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षाकर्मी आतंकियों की तलाश के लिए जंगल के भीतरी इलाके में घुसे वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की गई थी परंतु उन्होंने हथियार डालने से मना कर दिया। इससे पहले कि आतंकवादी वहां से फरार होते सुरक्षाबलों ने भी उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। करीब तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक-एक कर तीनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंधित बताए जाते हैं। फिलहाल उनकी पहचान जाहिर नहीं की गई है परंतु वे स्थानीय बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

जंगल में और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते फिलहाल वहां सर्च ऑपरेशन जारी है। जब इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि जंगल में और कोई आतंकी मौजूद नहीं हैं, अभियान को समाप्त कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button