ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
देश

केरल में आज ओणम की धूम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को ओणम (Onam) के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। केरल में मनाया जाने वाला ओणम एक कृषि पर्व है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘ओणम पर्व की सभी को बधाई। यह त्योहार नई फसल के आगमन की खुशी मनाने का अवसर है। यह किसानों के अथक परिश्रम को दर्शाता है। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है।’

वहीं प्रधानमंत्री ने इस मौके पर मलयालम और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘ओणम के विशेष मौके पर शुभकामनाएं। यह पर्व पॉजिटिविटी और भाईचारे का प्रतीक है। मै सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने भी केरल निवासियों को ओणम पर्व की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस मौके पर ट्वीट कर केरल वासियों को बधाई दी।

कृषि पर्व ओणम को मलायलम कैलेंडर के चिंगम माह में 22वें नक्षत्र तिरुवोणम के दिन हर साल मनाया जाता है।केरल में इस पर्व को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन (ओणम) राजा महाबली की आत्मा केरल आकर राज्यवासियों को आशीर्वाद देती है।

Related Articles

Back to top button