ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार ट्राले ने कार को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

उज्जैन। आगर रोड पर घोंसला के समीप एक ट्राला चालक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार में सवार पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राघवी पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि गोपाल पुत्र पूरालाल उम्र 45 वर्ष निवासी नजरपुर शनिवार को पत्नी हेमा के साथ ढाबला निवासी रिश्तेदार के यहां अयोजित जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। जहां से वह रात को वापस गांव लौट रहा था। घोंसला के समीप से तेज गति में आ रहे ट्राला चालक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गोपाल की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी हेमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button