ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
देश

delhi election 2020: BJP की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सनी देओल-गंभीर, निरुहा भी मांगेंगे वोट

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ईस्ट दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, हंसराज हंस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी शामिल हैं। इनके अलावा भाजपा के स्टार प्रचारकों में मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के साथ ही गुरुदासपुर के सासंद सनी देओल, रवि किशन और दिनेश लाल उर्फ निरहुआ भी हैं जो पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री भी खोलेंगे केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा
दिल्ली में भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर जैसे चेहरों के साथ ही पुराने दिग्गज निर्मला सीतारमण, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान जैसे मंत्री भी चुनाव प्रचार करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस ने भी आज अपनी स्टार प्रचारक लिस्ट जारी की है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शामिल है। कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को भी स्टार प्रचारक में शामिल किया है। इसके अलावा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, उदित राज और कीर्ति आजाद का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट मे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button