ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान SOG जवान शहीद, दो घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में कल मध्यरात्रि सुरक्षा बलों के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 92 बेस अस्पताल में भर्ती एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले ऐसी रिपोटर् आई थी कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं और सुरक्षा बलों के दो जवान शहीद हो गए हैं और एक अन्य घायल हैं। अभी तक किसी भी आतंकवादी का शव बरामद नहीं हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि अंधेरे के कारण कल रात को घेराबंदी एवं तलाश अभियान रोक दिया गया था हालांकि आतंकवादियों को बचकर भागने से रोकने के लिए शून्य से कम तापमान होने के बावजूद सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की करीब से निगरानी के लिए फ्लैश लाईट और ड्रोन का इस्तेमाल किया। सुरक्षा बलों ने नजदीक के जंगल समेत क्षेत्र में आज सुबह अभियान फिर शुरू किया। अभी तक आतंकवादियों से उनका दोबारा सामना नहीं हुआ है।

राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल( सीआरपीएफ) ने आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने के बाद क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। अंतिम रिपोटर् आने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button