ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
देश

Vyommitra की पहली झलक, गगनयान से पहले अंतरिक्ष में भेजा जाएगा ये हुमनोइड

ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने इस साल के अंत में होने वाले पहले मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम (गगनयान) की शुरुआत के मद्देनजर अंतरिक्ष की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक रोबोट भेजने का निर्णय लिया है। ISRO चाहती है कि इंसान से पहले इस मिशन के दौरान एक खास हुमनोइड को अंतरिक्ष में भेजा जाए। इसी लिए ISRO ने एक खास हुमनोइड को तैयार किया है जिसकी झलक आपके सामने है। इस वियोमित्रा (Vyommitra) नामक हुमनोइड को सबसे पहले स्पेस में भेजा जाएगा, जिसके बाद ह्यूमन्स के वर्ष 2022 तक जाने की सम्भावना जताई जा रही हैं।

 

Deepa Balakrishnan

@deepab18

And here is the prototype of a named that will be sent up in the unmanned missions schedhled ahead of actually sending up a manned misison.. chairman said 1 unmanned mission planned for Dec 2020, another June 2021

Embedded video

Deepa Balakrishnan

@deepab18

Here’s another video on talking about what she can do..

Embedded video

See Deepa Balakrishnan’s other Tweets

दो भाषाओं में बात कर सकता है ये हुमनोइड

वियोमित्रा एक हाल्फ साइज का हुमनोएड है जो कई तरह के टास्क कर सकता है जिनमें दो भाषाओं में बात करना आदि शामिल है। इसरो के वैज्ञानिक सैम दयाल ने बताया है कि यह एक मानव की तरह कार्य करेगा और हमें वापस रिपोर्ट भेजेगा। फिलहाल, हम इसे एक प्रयोग के रूप में कर रहे हैं।

हुमनोइड को लेकर इसरो प्रमुख ने दी जानकारी

इसरो प्रमुख के-शिवन ने बताया है कि मानव रोबोट पूरी तरह से तैयार है। ये मिशन हमारे लिए सिर्फ अपनी क्षमता दिखाने का मौका ही नहीं है बल्कि हमारा लक्ष्य अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के साथ ही उन्हें सुरक्षित वापस लाना भी है।

  • उन्होंने कहा कि हमारा रोबोट वह सब कुछ कर सकता है जोकि एक साधारण इंसान कर सकता है, हालांकि उसके जितना बड़े पैमाने पर नहीं। हम चाहते हैं कि हमारी पहली उड़ान खाली न जाए और इस अवसर का हम पूरा उपयोग करना चाहते हैं। इस दौरान हम खास विकसित किए गए रोबोट का प्रयोग करेंगे।

अगले हफ्ते तक तैयार होगा गगनयान का डिजाइन

के-शिवन ने आगे बताया कि गगनयान का डिजाइन अगले हफ्ते तक बनकर तैयार हो जाएगा। हमने 11 कन्सैप्ट रिव्यू कमेटीज बनाई हैं जिन्हेंने इसको लेकर अपना रिव्यू पूरा कर लिया है।

10 अलग-अलग टैस्ट कर रही इसरो

गगनयान की तैयारी में इसरो 10 अलग-अलग तरह के महत्वपूर्ण टेस्ट कर रही है। इनमें मेडिकल उपकरणों के साथ माइक्रोबायॉलजी से संबंधी टेस्ट, एयर फिल्टर और बायोसेंसर, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और जहरीली गैसों की निगरानी जैसे टैस्ट शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button