ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
देश

बादली रोड शो के दौरान बोले केजरीवाल, परिवार के बड़े बेटे की तरह काम किया

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में शहर के लोगों के लिए बहुत कुछ किया लेकिन 70 वर्ष से लंबित पड़े काम को पूरा करने के लिए और समय चाहिए।आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अजेश यादव के समर्थन में बादली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा हमने दिल्ली के लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया… ताकि उनका जीवन समृद्ध बने। हमने बिजली-पानी मुफ्त कर दिया, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कीं। लेकिन 70 साल से लंबित काम पांच वर्ष में पूरा नहीं हो सकता। हमें और समय चाहिए।

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच केजरीवाल ने कहा मैंने परिवार के बड़े बेटे की तरह काम किया। बड़े बेटे के कंधे पर सबसे अधिक जिम्मेदारी होती है, उसे सबका ध्यान रखना होता है, बहनों की शादियों का खर्चा उठाना होता है, आदी। मैंने बस यही करने की कोशिश की। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button