ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

शमी के घर के बाहर बेहोश हुआ राजस्थान से पैदल बिहार जा रहा शख्स, खिलाड़ी ने ऐसे की मदद

कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण भारत में 3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस संकट की घड़ी में दूसरे शहरों-राज्यों में रह रहे मजदूरों और प्रतिदिन आजीविका कमाकर खाने वालों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में लाइव चैट के दौरान ऐसे ही एक व्यक्ति के बारे में बताया जो राजस्थान से बिहार जा रहा था और शमी के घर के बाहर आकर बेहोश हो गया। जब शमी ने उक्त व्यक्ति को अपने घर के बाहर देखा तो उन्होंने उसकी मदद की और खाना खिलाया।

शमी ने युजवेंद्र चहल से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान इस घटना को साझा किया है। शमी ने कहा कि वह व्यक्ति राजस्थान से आ रहा था और उसे बिहार जाना था। उसके पास कोई साधन नहीं था। मैंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा कि वो भूख के मारे मेरे घर के दरवाजे के पास बेहोश हो गया है। ये देखकर मैंने उसे भोजन उपलब्ध कराया और उसकी मदद की। शमी ने कहा, हाईवे मेरे घर के करीब है इसलिए मैं जानता हूं कि लोग कितनी मुश्किल में हैं. मैं जितनी हो सके मदद करने की कोशिश कर रहा हूं।

चहल से बातचीत के दौरान शमी ने ये भी बताया कि वह इन दिनों घर में क्या कर रहे हैं। शमी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लॉकडाउन की इस अवधि में भारतीय टीम के खिलाड़ी खाना बनाना जरूर सीख लेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने खाना बनाना सीखा है और मैं किचन में अपनी मां की मदद कर रहा हूं।

Related Articles

Back to top button