ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

विराट का संघर्ष: ऑस्ट्रेलिया के सामने 13वीं गेंद पर खुला खाता, खुद ही हँसने लगे किंग कोहली, रिएक्शन वायरल

IND vs AUS: पिछले दो मुकाबलों में डक पर आउट हुए विराट कोहली ने आखिरकार अपना खाता खोल ही लिया है. सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपन खाता खोला. कोहली का ये रन 13गेंदों के बाद आया है. खाता खोलने के बाद कोहली ने सेलिब्रेट भी किया. इस दौरान स्टेडियम में जश्न का माहौल था. 3 वनडे मैचों की सीरीज को पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी.

विराट ने ऐसे मनाया जश्न

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की. कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 62 गेंदों में 69 रन जोड़े. 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल (24 रन) जॉश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद जब विराट कोहली मैदान पर उतरे तो फैंस ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया.

इसके बाद उन्होंने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर इस सीरीज में अपना पहला रन बनाया. इस दौरान पूरे स्टेडियम में ऐसे जश्व मनाया गया, जैसे उन्होंने शतक पूरा कर लिया है. विराट कोहली ने भी हाथ उठाकर इसका जश्न मनाया. इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. इस मुकाबले अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं.

पहले दो वनडे में खाता भी नहीं खोल पाए थे कोहली

विराट कोहली पर्थ और एडिलेड में खेले गए मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में वो 8 गेंदों का सामना करने के बाद डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए, जबकि एडिलेड में 4 गेंदें खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए.

इन दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. तीसरे वनडे में उन्होंने अपना खाता खोलकर राहत की सांस ली होगी. टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद विराट कोहली पहली बार कोई इंटरनेशनल सीरीज खेल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button