ब्रेकिंग
Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय... Bhilai News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने युवाओं को दी सीख, कहा- शॉर्टकट से नहीं मि... Bastar Development Model: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर मंथन, सीएम साय ने की दिग्गजों स...
मध्यप्रदेश

शादीशुदा भाभी को भा गया जवान पड़ोसी, लिव-इन रिलेशन में भी रही… फिर मिली ऐसी ‘सजा’, ताउम्र रखेगी याद

मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक शादीशुदा महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक संग अफेयर चल पड़ा. नौबत यहां तक आ पहुंची कि दोनों शहर छोड़कर दूसरे राज्य चले गए. वहां तमिलनाडु के कोयंबटूर में दोनों लिव-इन-रिलेशन में भी रहे. लेकिन युवक का मोह शादीशुदा प्रेमिका से भंग हो गया. वो उसे बिना बताए गांव लौट आया. महिला को जब इसकी भनक लगी तो वो उसे घर आ पहुंची. लेकिन यहां प्रेमी के घर वालों ने महिला की पिटाई कर दी.

महिला का बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला को प्रेमी के घर वालों के चंगुल से आजाद करवाया. शादीशुदा प्रेमिका की पिटाई प्रेमी के घर के चार लोगों ने की थी, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. इनमें से एक महिला के प्रेमी की पत्नी भी थी. उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह पूरी कहानी वीरपूर थानाक्षेत्र की है.

वीरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला मुरैना की मैदा फैक्ट्री के पास की निवासी है. 28 वर्षीय यह महिला अपने पति से संबंध बिगड़ जाने के बाद नितनवांस गांव निवासी रामराज केवट के संपर्क में आई थी. रामराज महिला को अपने साथ कोयंबटूर शहर लेकर गया और उसके साथ लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशन शिप में रहा. जब उसका मन भर गया तो वह उसका मोबाइल फोन लेकर चुपचाप उसे वहीं छोड़कर अपने गांव भाग आया और जब महिला उसकी तलाश में वहां पहुंची तो वह उसके घर वालों ने उसे बंधक बनाकर पीट दिया.

चार लोगों के खिलाफ FIR

पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण का केस तो दर्ज नहीं किया लेकिन, उसके परिवार की 3 महिलाओं सहित 4 पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया- महिला को आरोपी के परिवार की महिलाओं ने मारा पीटा है और उसे जान से मारने की धमकी दी है. पिटाई का एक वीडियो भी मिला है.

बेटे ने पुलिस बुलाई

वीरपुर थाना प्रभारी ने बताया- प्रेमी रामराज की पत्नी और उसके परिवार की अन्य महिला-पुरुषों ने पीड़ित महिला को बंधक बना लिया. जमकर मारपीट करके उसकी हत्या की प्लानिंग भी शुरू कर दी थी. गनीमत ये रही कि महिला के बेटे ने देरी किए बिना डायल 100 पर फोन करके पुलिस को मौके पर बुला लिया. पुलिस ने महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर 4 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. महिला का आरोप है कि आरोपी उसे मारकर लाश को चंबल नदी में फेंकने की प्लानिंग कर रहे थे.

Related Articles

Back to top button