ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

इंदौर: ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर की पिटाई… गाड़ी में बैठाकर माफी मंगवाई, वीडियो भी बनाया, आखिर क्यों?

मध्य प्रदेश के अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह पुलिस तक को नहीं बख्श रहे. ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को किडनैप कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर डाली. पिटाई की एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार युवक SI की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. सब इंस्पेक्टर ने कार में शराब पी रहे आरोपियों को रोका था. इस बात से आग बबूला हुए आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी.

इंदौर के बाणगंगा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर तेरेश्वर इक्का की 4 युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. आरोपी युवक गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने उन्हें शराब पीने से रोका. आरोपियों को यह बात इतनी नागावार गुजरी की उन्होंने सब इंस्पेक्टर को थार गाड़ी जबरन बैठा लिया और एक अनजान जगह ले गए. यहां पहुंचकर उन्होंने पहले सब इंस्पेक्टर के साथ जमकर मारपीट की और बाद में वीडियो बनाकर माफी मंगवाई.

जेल प्रहरी गिरफ्तार

घटना के बाद एसआई तेरेश्वर इक्का ने थाने शिकायत में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसक बाद पहले पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया और बाद में थार गाडी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक जोबट जेल में तैनात जेल प्रहरी भी शामिल है. दो आरोपी अभी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है.

वसूली का लगाया आरोप

एसआई तेरेश्वर इक्का ने बताया कि उन्होंने पिटाई के दौरान वायरलेस से मदद मांगी थी, लेकिन उनकी किसी ने कोई मदद नहीं की थी. आरोपी एसआई को जीप में बैठाकर मेट्रो में काम करने वाले मजदूरों के बीच ले गए थे. यहां उन्होंने एसआई पर वसूली का आरोप लगते हुए मजदूरों के सामने माफी मंगवाई थी. पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पुलिकर्मी से उसका नाम पूछते और उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button