ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

दमोह में हैरान करने वाला मंजर! कोबरा ने निगल लिया जिंदा सांप, सर्पमित्र ने ‘उल्टा लटकाकर’ ऐसे निकाला बाहर, लोग देखते रह गए

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां भूख लगने पर कोबरा सांप एक दूसरे सांप को निगल गया. घर में घुसे कोबरा का रेस्क्यू करने के लिए सर्पमित्र को बुलाया गया तो उसने कोबरा सांप को पकड़ लिया. जैसे ही उसने उसे उल्टा किया तभी उसने दूसरे सांप को उगल दिया. हर कोई ये देखकर हैरान रह गया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने अभी तक सांप को चूहे, मेंढक और अन्य छोटे जीवों को शिकार करते ही देखा था.

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हटा ब्लॉक के मड़ियादो कस्बे की है. यहां महावीरन मोहल्ले में रहने वाले हाकम सिंह नाम के व्यक्ति के घर दो सांप घुस गए थे. करीब पांच फीट लंबा कोबरा सांप देखकर परिवार के लोग काफी डर गए. कोबरा उन लोगों के सामने ही दूसरे सांप को निगल गया. इस बात की सूचना धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले में फैल गई. इसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी जानकारी स्नैक कैचर नवीन खान को दी.

कोबरा सांप का रेस्क्यू

नवीन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कुछ दी देर में उन्होंने कोबरा सांप को पकड़ लिया. जैसे ही उन्होंने सांप को उल्टा किया उसने दूसरे सांप को बाहर उगलना शुरू कर दिया. एक खतरनाक सांप के मुंह से दूसरे सांप को निकलता देख मौके पर मौजूद सभी लोगों के साथ स्नैक कैचर खुद हैरान रह गए. इसके बाद नवीन ने सांप को पकड़कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया.

एक सांप ने दूसरे सांप को निगला

रेस्क्यू करने वाले सर्प मित्र नवीन खान ने बताया कि पहली बार उन्होंने इस तरह का कुछ देखा, जहां भूख के कारण एक सांप दूसरे सांप को निगल गया हो. इससे पहले उन्होंने सांप को चूहे, मेंढक जैसे जीवों को खाते देखा, लेकिन सांप निगलना अपने आप में अनोखा है.सांप के रेस्क्यू के दौरान एक युवक वीडियो ने वीडियो बना लिया था, जो कि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Related Articles

Back to top button