ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
मध्यप्रदेश

धार्मिक ग्रंथ जलाने से बवाल: छतरपुर में तनाव, साजिश के तहत हुआ कृत्य, पुलिस ने 6 लोगों पर दर्ज की FIR

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहा शरारती तत्वों ने मस्जिद में आग लगाने की कोशिश की. इस वारदात के दौरान मस्जिद के अंदर रखे गए पवित्र धार्मिक ग्रंथ और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जलकर राख हो गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

मामला जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया गांव का है. यहां मस्जिद मस्जिद में आगजनी की घटना से सनसनी फैल गई. इस घटना से स्थानीय समुदाय को स्तब्ध है. घटना का पता शुक्रवार की सुबह उस समय चला जब मस्जिद के इमाम नमाज़ अदा करने के लिए परिसर पहुंचे. तो उन्होंने मस्जिद के भीतर धार्मिक ग्रंथों और अन्य वस्तुओं को जला हुआ पाया.

गांव में आक्रोश का माहौल

आगजनी की इस खबर ने गांव में तत्काल तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग और मस्जिद से जुड़े सदस्य घटनास्थल पर इकट्ठा हुए. मामले की सूचना मिलते ही हरपालपुर थाना पुलिस को तुरंत अलर्ट किया गया. सूचना पर बिना किसी देरी के भारी पुलिस बल इमलिया गांव पहुंचा. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का गहनता से मुआयना किया और इस जघन्य वारदात की विस्तृत तफ्तीश शुरू कर दी.

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले में पुलिस ने इस घटना के कथित मास्टरमाइंड हर्ष पटैरिया और एक अन्य आरोपी मनोज पटैरिया को उत्तर प्रदेश के महोबा से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है और उनसे इस साजिश के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

एसपी ने क्या कहा?

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. एसपी ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि, ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की हिम्मत कोई दोबारा न कर सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button