ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

अरविंद केजरीवाल की अंगड़ाई पर शशि थरूर ने कसा तंज

नई दिल्ली । जहां भाजपा ने केजरीवाल पर उनके बैठने की मुद्रा के लिए हमला किया है, वहीं थरूर ने एक छोटी कविता लिखकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के संयोजक दोनों पर तंज कसा है। शशि थरूर ने अपनी कविता में अंग्रेजी के ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो सामान्य तौर पर कम ही इस्तेमाल होते हैं। वह इसके लिए जाने भी जाते हैं। अंग्रेजी में लिखी गई थरूर की व्यंग्यात्मक कविता इस तरह से है। दिल्ली के एक सीएम थे, जिन्होंने सिर से लेकर तोंद तक फैलाई। ऑनस्क्राइन शरीर को ऐसा फैलाया कि दब गई भाजपा…। दरअसल, भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की उनके अशिष्ट हावभाव के लिए आलोचना की और सवाल उठाया कि महत्वपूर्ण बैठक में किसी मुख्यमंत्री को क्या ऐसा व्यवहार करना चाहिए। बीजेपी के सूचना और प्रौद्योगिक विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने बैठक से संबंधित एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल अपने असभ्य और विचित्र व्यवहार से खुद के अपमान का लगातार कारण बनते हैं।” अरविंद केजरीवाल को माथे के पीछे दोनों हाथ कर आराम से बैठे देखा जा रहा है। वह अंगड़ाई लेते दिखते हैं। इस पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सवाल किया कि क्या किसी महत्वपूर्ण बैठक में एक मुख्यमंत्री को इस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कहीं केजरीवाल बोर तो नहीं हो गए थे या अशिष्ट या दोनों तो नहीं हो गए थे।

Related Articles

Back to top button