ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
विदेश

बाइडन की अमेरिकियों से कोरोना वैक्सीन पर भरोसा करने की अपील, कहा- बगैर राजनीतिक प्रभाव के हुआ विकसित

वाशिंगटन। अमेरिका में फाइजर की कोरोना वैक्सीन (Pfizer COVID-19 Vaccine) को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों से वैक्सीन पर भरोसा करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वैज्ञानिकों द्वारा बगैर राजनीतिक प्रभाव के वैक्सीन विकसित की गई है।  कोरोना वायरस (COVID-19) की मार सबसे ज्यादा अमेरिका पर पड़ी है। जॉन्स हॉपकिन्स की डेटा के मुताबिक में अब तक कोरोना के एक करोड़ 58 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं दो लाख 94 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने शुक्रवार को अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर और उसके जर्मन पार्टनर बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी। कंपनी का दावा है कि उनकी वैक्सीन 95 फीसद कारगर है।

एफडीए आयुक्त डॉ. स्टीफन हैन पर व्हाइट हाउस के दबाव की रिपोर्ट के बीच बाइडन ने कहा, ‘मैं जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आपको इस पर विश्वास होना चाहिए। किसी पर कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं है। ये सभी ऊंचे दर्जे के वैज्ञानिक हैं, जो अपना समय ले रहे हैं और उन सभी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं, जिनपर गौर करने की जरूरत है। वैज्ञानिकों के अखंडता ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया। हम भुगतान की चुनौतियों और आगे की चुनौतियों से वाकिफ हैं।’

बाइडन ने शुक्रवार को डेलावेयर में विलमिंगटन में संवाददाताओं से कहा, ‘आप जानते हैं इस समय चीजें कितनी कठिन हैं। मेरा मानना है कि आगे अच्छे दिन आएंगे। हमें कल थोड़ी अच्छी खबर मिली। एफडीए समिति ने फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी। हम इन पर वैज्ञानिकों के और उनके संगठनों, शोधकर्ताओं के आभारी हैं, जिन्होंने इस वैक्सीन को विकसित किया है। हम वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के आभारी हैं, जिन्होंने राजनीतिक प्रभाव से मुक्त इसकी सुरक्षा और दक्षता का मूल्यांकन किया।’

Related Articles

Back to top button