ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

80 साल के हुए दिग्गज नेता शरद पवार , उद्धव ठाकरे और पीएम मोदी ने लंबी उम्र की कामना

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं।  प्रधानमूंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत कई दिग्गज नेताअों ने उन्हे जन्मदिन की बधाई दी।  उद्धव ठाकरे ने पवार को बधाई देते हुए उन्हें राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का स्तंभ बताया।

पवार को मार्गदर्शक मानते हैं ठाकरे 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पवार जी में यही ऊर्जा और उत्साह भरा रहेगा। हम शरद पवार साहेब के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं। वह एमवीए के स्तंभ, वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक हैं। पवार ने पिछले साल राकांपा-कांग्रेस का शिवसेना के साथ गठबंधन कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई 
वहीं मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि पवार जी को जन्मदिन की बधाई। कामना है कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार प्रमुख विपक्षी नेताओं में से एक हैं और उन्हें देश में भाजपा विरोधी मोर्चे का प्रमुख चेहरा माना जाता है।

Related Articles

Back to top button