ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

मप्र कांग्रेस में बंटेगी जिम्मेदारी, कांग्रेस विधायक दल की जिलेवार बनेगी टीम

भोपाल ।   वरिष्ठ विधायक डा.गोविन्द सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस विधायक दल को भी मजबूत करने का काम होगा। इसके लिए जिलेवार टीम बनाई जाएगी। इसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता रहेंगे, जो विधायकों और नेता प्रतिपक्ष को फीडबैक देंगे। इसके आधार पर पार्टी विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दे तय करेगी। वरिष्ठ विधायकों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। जिलेवार बैठकों का सिलसिला भी शुरू होगा। विधायक अभी अपने स्तर पर जानकारियां जुटाते हैं और फिर उसके आधार पर विधानसभा में प्रश्न, ध्यानाकर्षण और शून्यकाल की सूचनाएं लगाते हैं। डा.गोविन्द सिंह का कहना है कि इस व्यवस्था में अब कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। जिलेवार टीम गठित करके उनसे जानकारियां ली जाएंगी। टीम के सदस्य सीधे विधायकों के संपर्क में रहेंगे और प्रदेश स्तर पर भी सूचनाएं देंगे। इसका लाभ यह होगा कि जिले में कार्यकर्ताओं का एक नेटवर्क तैयार हो जाएगा और विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों के लिए आधार भी मिल जाएगा। वरिष्ठ विधायकों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पहले ही विधायकों को अपने जिले की अन्य सीटों पर ध्यान देने के निर्देश दे चुके हैं। पार्टी ने तय किया है कि जिन सीटों पर कांग्रेस कम अंतरों से चुनाव हार रही है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए बूथ, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ कमल नाथ ने सीधा संवाद करना भी प्रारंभ कर दिया है।

विधायक दल भेजेगा विधानसभा सचिवालय को सूचना

डा.गोविन्द सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने की विधिवत सूचना अब दल के स्थायी सचिव किशन पंत की ओर से विधानसभा सचिवालय को भेजेगी। इसके बाद सचिवालय की ओर से राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कराई जाएगी। इसके बाद डा.सिंह को नेता प्रतिपक्ष को उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं मिलेंगे। नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री के समान सुविधाएं दी जाती हैं। उधर, पार्टी अब विधायक दल का मुख्य सचेतक भी नियुक्त करेगी। अभी यह जिम्मेदारी डा.सिंह के पास थी।

Related Articles

Back to top button