ब्रेकिंग
फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा! ट्रक-स्कूटी की टक्कर के बाद लगी भयानक आग; 2 लोगों की जिंदा जलकर द... लुधियाना में पहली ही बारिश में डूबे बाजार! 3-4 फीट पानी भरने से व्यापारियों का भारी नुकसान, भड़के दु... नवांशहर में कनाडा स्पाउज वीजा के नाम पर 8.70 लाख की ठगी! फर्जी डिग्री देकर ठगा, ट्रैवल एजेंट पर FIR ... लुधियाना में सरकारी स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा अमानत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता! पुलिस खंगाल रही ... सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई मार्च पर चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! 15 नेताओं पर FIR दर्... फाजिल्का में खौफनाक वारदात! सुलह के नाम पर बुलाया, इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की और तलाकशुदा पत्नी की ... JPSC-JSSC विवाद पर पूरे झारखंड में रेड अलर्ट! 6 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी; स्पेशल ब्रांच ने... गुमला में अंधविश्वास का खौफनाक अंत! डायन के शक में महिला की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी का पुलिस स्ट... रांची में भड़का छात्रों का आक्रोश! JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर लोकभवन मार्च; CBI जांच की उठी मां... गढ़वा में दीपक कुजूर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पलामू के चश्मा व्यवसायी मातीन अख्तर ने रची थी हत्...
व्यापार

1 मई से बदलाव, महंगे सिलेंडर से बैंकों की छुट्टी तक; जानें कैसी होगी महीने की शुरुआत

अप्रैल महीना खत्म हो रहा है और मई की शुरुआत होने वाली है. इस महीने की शुरुआत भी कई बड़े बदलावों के साथ होने जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह महीना आपके लिए कैसी शुरुआत लेकर आने वाला है.

Changes from 1st May: वैसे तो हर महीने की शुरुआत तनख्वाह के साथ खुशियां लाती है. लेकिन सिर्फ खुशियां ही आती हैं ये जरूरी बिल्कुल नहीं है. अक्सर महीने की शुरुआत में ही कुछ चीजों के दाम बढ़ते हैं. ऐसे में एक दिन के बाद अप्रैल महीना खत्म हो रहा है और मई की शुरुआत होने वाली है. इस महीने की शुरुआत भी कई बड़े बदलावों के साथ होने जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह महीना आपके लिए कैसी शुरुआत लेकर आने वाला है.

सिलेंडर के दामों में हो सकती है बढ़ोतरी

इस महीने की शुरुआत में भी गैस सिलेंडर कंपनियां दामों को लेकर फैसला ले सकती हैं. माना जा रहा है कि घरेलू गैस के दामों में अच्छी खासी बढ़त होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि पिछली बार गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का बढ़ोतरी की गई थी.

लगातार चार दिन बैंक रहेंगे बंद

अगर आपके बैंकों में लगातार चक्कर लगते रहते हैं तो मई महीने की शुरुआत आपके लिए थोड़ी खराब हो सकती है. बता दें कि 1 मई से 4 मई तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से होंगी. मई महीने की शुरुआत में ही देश में ईद मनाई जाएगी. इसके अलावा शनिवार और रविवार को मिलाकर मई महीने में पूरे 11 दिन बैंक बंद रहेंगे.

IPO में UPI पेमेंट लिमिट में होनी है बढ़ोतरी

1 मई से होने वाले अन्य बड़े बदलावों में से एक यह भी है कि रिटेल इंवेस्टर्स के लिए UPI पेमेंट की लिमिट बढ़ाई जाएगी. सेबी के नए नियम के हिसाब से 1 मई के बाद किसी कंपनी के IPO में इंवेस्ट करने के लिए UPI से पेमेंट करते समय आप 5 लाख रुपये तक की बिड सब्मिट कर सकते हैं. फिलहाल ये लिमिट दो लाख रुपये की है. नई लिमिट 1 मई के बाद आने वाले सभी आईपीओ के लिए मान्य होगी. आपको बता दें कि सेबी ने IPO में निवेश के लिए यूपीआई से पेमेंट करने की अनुमति नवंबर 2018 में ही दे दी थी, जो एक जुलाई 2019 से प्रभावी है.

Related Articles

Back to top button