ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: इंदौर का लिस्टेड बदमाश है अकील, हैरान कर देगा क्राइम रिकॉर्ड

घटना उस समय हुई जब ऑस्ट्रेलिया टीम की दो स्टार महिला खिलाड़ी शहर के एक होटल से बाहर निकली थीं, तभी अकील ने उनके साथ अश्लील हरकत और बैड टच किया. घटना ने न केवल खिलाड़ियों को झकझोर दिया, बल्कि शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए.

आरोपी पर पहले से हैं कई गंभीर मामले

जांच में खुलासा हुआ कि अकील उर्फ़ नाईट्रा पर पहले से लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी, ड्रग्स तस्करी और अवैध शराब कारोबार जैसे दस से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं. वह शहर के कई थानों में वांछित अपराधी रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अकील कई बार जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. बावजूद इसके, शहर में उसकी गतिविधियों पर नजर नहीं रखी गई. यही लापरवाही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती थी.

पुलिस की लापरवाही से बड़ा हादसा टला

ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों के साथ हुई यह घटना इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गहरा सवाल खड़ा करती है. जिस आरोपी को सामान्य छेड़छाड़ का मामला मानकर पकड़ा गया था, वही दरअसल बड़ा अपराधी निकला. अगर समय पर पुलिस ने उस पर निगरानी रखी होती, तो संभवतः यह शर्मनाक घटना टल सकती थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को धक्का पहुंचाने वाली इस घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी के पुराने मामलों की भी पुनः जांच शुरू कर दी है, वहीं प्रशासन विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी कर रहा है.

Related Articles

Back to top button