ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
लाइफ स्टाइल

वैलेंटाइन डे पर पहनें शिमरी गाउन, ग्लैमरस लुक की हर कोई करेगा तारीफ

बी टाउन सेलेब्स हर दिन नया स्टाइल सेट करते दिखती हैं. उनका फैशन सेंस गजब का होता है, जिसे दूसरी लड़कियां भी फॉलो करती हैं. फैंस भी उन्हें नए-नए स्टाइलिश आउटफिट में देखना पसंद करते हैं. वैलेंटाइन वीक आने वाला है, ऐसे में लड़कियां स्टाइलिश आउटफिट की तलाश में जुट गई हैं.

अगर आप वैलेंटाइन वीक पर पार्टी पर जाने का प्लान कर रही हैं तो सेलेब्स की तरह शिमरी गाउन कैरी कर सकती हैं. आजकल इस तरह के गाउन काफी ट्रेंडिंग में हैं. आइए आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के शिमरी गाउन लुक दिखाते हैं, जो आपको स्टाइलिश लुक देंगे.

ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में बेहद ग्लैमपस लग रही हैं. उनके गाउन के स्लिट और शीयर लुकिंग ड्रेस उनके लुक को काफी स्टाइलिश बनाने का काम रहे हैं. ब्लैक गाउन के साथ उन्होंने लाइट फाउंडेशन और कंसीलर से फ्लॉलेस बेस तैयार किया है. इस लुक के साथ आप भीआंखों में शिमरी आईशैडो और शार्प आईलाइनर लगाएं.

रेड सेक्विन गाउन

नोरा फतेही का लाल सेक्विन गाउन आपके लुक को उभारने का काम करेगा. यह गाउन आपकी कॉकटेल नाइट को रॉक करने के लिए परफेक्ट है. इसमें स्लिप-इन डिटेल्स, प्लंजिंग नेकलाइन और थाई-हाई स्लिट है. आप इस गाउन को गोल्डन स्टेटमेंट नेकपीस के साथ एक्सेसराइज़ कर सकती हैं.

जान्हवी कपूर

वैलेंटाइन वीक पर आप एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का सिल्वर गाउन लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. जान्हवी का सिल्वर गाउन अक्सर शिमरी या मेटैलिक फिनिश में होता है, जो उनके लुक को गॉर्जुियल लुक देता है. एक्ट्रेसे के मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट फाउंडेशन और कंसीलर लगाया है. लिप्स पर उन्होंने न्यूड शेड्स की लिपस्टिक लगाई हुई है.

हाई स्लिट पर्पल गाउन

कंगना रनौत का हाई स्लिट पर्पल गाउन और मेकअप लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है. वैलेंटाइन डे पर डिफरेंट लुक चाहती हैं तो पर्पल कलर का गाउन पहन सकती हैं. हल्की कंटूरिंग और चीकबोन्स पर ब्लश लगाकर उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है. कंगना ने आंखों मेंस्मोकी आईशैडो लगाया है.

Related Articles

Back to top button