ब्रेकिंग
Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की... Jabalpur Water Tank Scam: जल जीवन मिशन की खुली पोल; 3 करोड़ की टंकी पहली बार भरते ही हुई छलनी, ग्राम...
देश

अमेरिका के जिस USAID को एलन मस्क ने बताया क्रिमिनल संगठन वो क्या काम करता है?

एलन मस्क ने USAID (United States Agency for International Development) के कर्मचारियों से जुड़ी एक खबर को रि-ट्वीट करते हुए कहा कि USAID एक आपराधिक संगठन है, जिसे खत्म हो जाना चाहिए है. दरअसल USAID के अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन में सरकारी कार्यदक्षता विभाग (DOGE) को किसी भी तरह की संवेदनशील सूचना देने से इंकार कर दिया था.

जिसके बाद USAID के दो अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है. DOGE की कमान एलन मस्क के पास है और वह बड़ी लगन से अमेरिका के सरकारी खर्चों को कम करने में लगे हैं. USAID के दो अधिकारियों की छुट्टी की ही खबर को मस्क ने शेयर कर लिखा कि ये एक आपराधिक संगठन है, जिसे खत्म हो जाना चाहिए है.

क्या करता है USAID?

USAID संगठन संघर्षों से प्रभावित अन्य देशों को मानवीय सहायता प्रदान करता है और विकासशील देशों को विभिन्न तरीकों से मदद देता है. इस एजेंसी का बजट 50 बिलियन डॉलर से अधिक है और इसका गठन 1961 में हुआ था.

इसके बंद होने से विदेशों को मिलने वाली मदद पर भारी असर पड़ सकता है. पहले ही ट्रंप WHO से हट चुके हैं और कई देशों को दी जाने वाली मदद में कटौती करने का ऐलान किया है.

ट्रंप के निशाने पर USAID

ट्रंप प्रशासन अपने व्यापक बदलावों के बाद USAID को निशाना बना रहा है. पिछले हफ्ते तीन पन्नों के पत्र में यह खुलासा किया गया कि राष्ट्रपति ट्रंप इस संगठन को विदेश विभाग के अधीन एक शाखा में विलय करने पर विचार कर रहे हैं. हाल के दिनों में कई संघीय वेबसाइटें बंद हो गई हैं , जिनमें USAID की वेबसाइट भी शामिल है.

Related Articles

Back to top button