ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

अमित शाह ने नक्सली हमले में शहीद सुरक्षाकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, सीएम बघेल भी मौजूद

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। अमित शाह जगदलपुर पहुंचे हैं, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें रिसीव किया। जानकारी के अनुसार, शाह सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के साथ हुई सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ वाली जगह भी जाएंगे। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। शाह अस्पताल में घायल जवानों से भी मिलेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल हमले में शनिवार को कम से कम 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी।

Live Updates:

-सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ‘छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए 14 जवानों के लिए पुष्पांजलि समारोह में भाग लेने के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और बाद में घायल जवानों से मुलाकात करेंगे और सीआरपीएफ शिविर का दौरा करेंगे।’

-छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुए नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 14 सुरक्षाकर्मियों को जगदलपुर में श्रद्धांजलि दी।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया था, ‘छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई है।’ छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि शनिवार को बीजापुर में हुई मुठभेड़ में लगभग 31 घायल हो गए थे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक कुलदीप सिंह, जो नक्सल हमले के बाद स्थिति पर नजर रखने के लिए छत्तीसगढ़ में हैं, ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन में बिल्कुल भी खुफिया या परिचालन विफलता नहीं थी। सिंह ने बताया कि लगभग 25-30 नक्सलियों को भी मार दिया गया, हालांकि सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है।

डीजी सीआरपीएफ ने एएनआइ को बताया, ‘यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि किसी तरह की खुफिया जानकारी या ऑपरेशनल विफलता थी। अगर यह कुछ खुफिया विफलता थी, तो ऑपरेशन के लिए सेना नहीं जाती। और अगर कुछ ऑपरेशनल फेल हो जाता तो इतने नक्सली मारे नहीं जाते।’

मुठभेड़ में नक्सलियों के हताहत होने पर डीजी ने कहा, ‘तीन ट्रैक्टरों का उपयोग नक्सलियों द्वारा घायल और मृतकों के शवों को साइट से ले जाने के लिए किया गया था। अभी यह कहना कठिन है कि ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की सही संख्या क्या है, लेकिन यह 25-30 से कम नहीं होगी।’

Related Articles

Back to top button