ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
विदेश

इंडोनेशिया में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्‍खलन से तबाही, 44 लोगों की मौत, कई लापता, हजारों बेघर

जकार्ता। इंडोनेशिया में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। देश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक कई अन्‍य लापता बताए जाते हैं। राष्ट्रीय आपदा रोकथाम एजेंसी ने बताया कि पूर्वी नूसा तेंग्गरा प्रांत के फ्लोरेस द्वीप के लमेनेले गांव में 50 घरों पर पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा गिरा जिसमें लोग दब गए।

निकाले गए 38 शव

राहत और बचाव के काम में जुटे जवानों ने 38 शवों को निकाला है। पांच लोग घायल बताए जाते हैं। ओयांग बयांग गांव में बाढ़ के पानी में बह गए तीन अन्य लोगों के शव भी मिल गए हैं। इस गांव में 40 घर पूरी तरह नष्‍ट हो गए हैं। एक अन्‍य गांव वैबुराक में रात में भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से चार लोग घायल हो गए जबकि दो अन्य लापता बताए जाते हैं। बाढ़ का पानी पूर्वी फ्लोरेस जिले के बड़े हिस्से में घुस गया जिससे सैकड़ों घर डूब गए जबकि कुछ सैलाब में बह गए।

बचाव का काम जारी 

राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है जिसमें सैकड़ों लोग जुटे हुए हैं। बिजली कटने और सड़कों पर मलबा आने के चलते मदद पहुंचाने में दिक्कते आ रही हैं। राहत और बचाव के काम में पुलिस और सैन्य कर्मी भी लगे हैं। लोगों को आश्रय स्थलों की ओर ले जाया जा रहा है। तेंग्गरा प्रांत के पड़ोसी प्रांत पश्चिम नूसा तेंग्गरा के बीमा शहर में बाढ़ आई हुई है। इसके चलते करीब 10 हजार लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है।

नौका से टकराया जहाज, 17 लापता

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के तटीय जलक्षेत्र में एक मालवाहक जहाज और मछली पकड़ने वाली नौका के बीच भिड़ंत के बाद 17 लोग लापता हो गए। खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख देदेन रिदवन्स्याह ने रविवार को बताया कि इंद्रमायु जिले के तटीय जलक्षेत्र में शनिवार देर रात मछली पकड़ने वाली एक नौका इंडोनेशियाई मालवाहक जहाज एमवी हाब्को पायोनियर से टकराने के बाद पलट गई।

नौका में 32 लोग थे सवार 

इस नौका में 32 लोग सवार थे। समुद्र परिवहन महानिदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि नौका में सवार 15 लोगों को बचा लिया गया तथा स्थानीय मछुआरे और नौसैनिक अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। रिदवन्स्याह ने बताया कि बोर्नियो द्वीप से कच्चा तेल लेकर आ रहे मालवाहक जहाज को खड़ा कर दिया गया है क्योंकि उसका प्रोपेलर मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया।

Related Articles

Back to top button