ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
विदेश

चीनी वैक्सीन के साथ टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू करेगा नेपाल

काठमांडू। नेपाल चीन की वीरो सेल कोरोना वैक्सीन से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू करने वाला है। इस वैक्सीन की सुरक्षा और मंजूरी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) गंभीर चिंता जता चुका है।

नेपाल के स्वास्थ्य एवं आबादी मंत्रालय ने रविवार को कहा कि बुधवार से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स और चीन के साथ सीमा व्यापार से जुड़े लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. जगेश्वर गौतम ने कहा कि पांच लाख से नौ लाख लक्षित लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। चीन से मिली वैक्सीन की आठ लाख डोज से लक्षित चार लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

नेपाल ने 18 फरवरी को इस टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। जबकि, श्रीलंका और वियतनाम चीनी वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन से लगती नेपाल की सीमा को बंद कर दिया है। इसकी वजह से चीन में व्यापार और मजदूरी करने वाले नेपाली नागरिकों की जीविका पर संकट आ गया है।

वहीं, श्रीलंका में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े वरिष्ठ विशेषज्ञों ने हाल ही में चीन की कोरोना वैक्सीन सिनोफार्म का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। डेली मिरर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डेली मिरर के लिए ओ-पेड में के. विक्रमसिंघे ने कहा है कि सरकारी और निजी क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सकों ने चीनी वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई।

Related Articles

Back to top button