ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

बेंगलुरु में शर्मनाक वारदात: ब्राजीलियन मॉडल से बैड टच, डिलीवरी बॉय ने की गंदी करतूत, पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के आरटी नगर क्षेत्र में एक 21 साल के डिलिवरी एजेंट ने एक ब्राजीलियन मॉडल से छेड़छाड़ की. पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब मॉडल ने अपने घर पर एक डिलिवरी ऐप के जरिए किराने का सामान मंगवाया था.

पुलिस के अनुसार पीड़िता हाल ही में रोजगार वीजा पर भारत आई थी और बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में तीन दूसरे विदेशी नागरिकों के साथ रह रही थी. जिस वक्त उसने सामान ऑर्डर किया उस वक्त वो घर पर अकेली थी. जैसे ही वह ऑर्डर लेने के लिए दरवाज़े पर पहुंची. आरोपी डिलिवरी एजेंट कुमार ने कथित रूप से उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की. महिला ने तुरंत खुद को बचाते हुए दरवाज़ा बंद कर लिया. आरोपी कुमार एक डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र और पार्ट-टाइम में डिलिवरी एजेंट का काम करता है.

ब्राजीलियन मॉडल के साथ जिस दिन छेड़छाड़ की वारदात हुई उस दिन वह बहुत घबरा गई और पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी. उसने अपने अपार्टमेंट में रहने वालों से बात की तो उन्होंने उसे पुलिस के पाज जाने को कहा. हालांकि महिला तब भी पुलिस के पास नहीं गई. आखिरकार महिला के साथ काम करने वाले कार्तिक विनायक ने महिला की मदद की और उसे आरटी नगर पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे.

सीसीटीवी से हुई पुष्टि

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने 25 अक्टूबर को पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई. पुलिस ने तुरंत जांच करते हुए आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने फिलहाल गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जेसी नगर उप-मंडल एसीपी तनवीर सैत ने कहा, हमें शनिवार को मॉडल की शिकायत मिली और कुछ ही घंटों में हमने आरोपी को पकड़ लिया.

कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसे अगले दिन एसीएमएम अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जांच अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है. घटना के बाद संबंधित डिलिवरी कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है. फिलहाल कुमार को परप्पाना अग्रहार केंद्रीय जेल में रखा गया है.

Related Articles

Back to top button