ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
टेक्नोलॉजी

खुशखबरी! WhatsApp में आ रहा Facebook जैसा नया फीचर, आपकी प्रोफाइल दिखने लगेगी बिल्कुल अलग

यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए ऐप में नए-नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं, अब कंपनी एक ऐसा फीचर लेकर आ रही है जो अब तक केवल एक्सलूसिव तौर पर WhatsApp Business अकाउंट्स के लिए उपलब्ध था. इस फीचर का नाम है Cover Photo, जिस तरह से आप लोग अपने Facebook प्रोफाइल पर DP के अलावा कवर फोटो लगाते हैं, ठीक उसी तरह से अब जल्द व्हाट्सऐप पर भी आप अपने प्रोफाइल को शानदार लुक दे पाएंगे. दरअसल, व्हाट्सऐप अब प्रोफाइल कस्टमाइजेशन को बेहतर बनाने का काम कर रहा है, फिलहाल ये फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है.

व्हाट्सऐप डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की एक पोस्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द कवर फोटो अपलोड करने और प्रोफाइल पर सेट करने की सुविधा मिलेगी. एक बार इस फीचर के रिलीज होने के बाद यूजर्स प्रोफाइल कवर फोटो लगाने के लिए तस्वीर को फोन की गैलरी से सिलेक्ट कर अपलोड कर पाएंगे. कवर फोटो आपके प्रोफाइल के टॉप पर दिखाई देगी जैसे कि फेसबुक पर दिखाई देती है.

नए फीचर के साथ भी मिलेगी प्राइवेसी

WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि कवर फोटो कहां दिखाई देगी और कहां आपको ऑप्शन मिलेगा. यही नहीं, व्हाट्सऐप इस नए फीचर के साथ प्राइवेसी सेटिंग को भी शामिल करेगा जिससे यूजर्स को बेहतर कंट्रोल मिलेगा कि कवर फोटो को कौन देख पाए और कौन नहीं. यूजर्स को Everyone, My contacts और Nobody तीन ऑप्शन्स मिलेंगे जैसे कि स्टेट्स और प्रोफाइल फोटो के लिए मिलते हैं.

Everyone फीचर को चुनेंगे तो आपकी व्हाट्सऐप फोटो हर व्हाट्सऐप यूजर देख पाएगा, यहां तक कि वो लोग भी जो आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं हैं. My contacts ऑप्शन को चुनेंगे तो कवर फोटो केवल वही लोग देख पाएंगे जो आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में हैं. अगर आप Nobody ऑप्शन को चुनते हैं तो आपकी कवर फोटो व्हाट्सऐप पर कोई भी यूजर नहीं देख पाएगा.

Related Articles

Back to top button