ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

चोट से उबर रहे हैं श्रेयस अय्यर, अस्पताल से डिस्चार्ज! जानिए, भारत आने और मैदान पर लौटने में लगेगा कितना वक्त?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार श्रेयस अय्यर चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया में अपना इलाज करवा रहे हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के चलते अय्यर गिर गए थे. इस हादसे में उनकी स्पिलिन में चोट आ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अब श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं. उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. बीसीसीआई ने अय्यर पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है.

अय्यर को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

श्रेयस अय्यर 25 अक्टूबर से ही हॉस्पिटल में भर्ती थे. दरअसल, मैच के दौरान ही चोट की गंभीरता का पता चल गया और तुरंत मेडिकल टीम ने उन्हें हॉस्पिटल ले जाने का फैसला किया था. शुरुआत में उन्हें ICU में भी रखा गया था. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ मिलकर श्रेयस का इलाज किया. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं.

Related Articles

Back to top button