ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल लाइफ़स्टाइल: दुबई के साथ-साथ कहां है उनका आलीशान घर, जिसकी कीमत सुन उड़ जाएंगे होश?

Aishwarya Rai Birthday Special: आज यानी एक नवंबर को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन है. विश्व सुंदरी का ताज पहनने से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू बनने तक, ऐश्वर्या राय की जिंदगी एक परी कथा से कम नहीं रही है. बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस आज 52 साल की हो गई हैं.

भले ही वो फिलहाल जुहू में अपने ससुराल में रहती हों, लेकिन करोड़ों की मालकिन ऐश्वर्या राय के पास देश और विदेश में कई आलीशान ठिकाने हैं जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की कहानी कहते हैं. आइए, उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि बॉलीवुड की ये बर्थडे गिल कहां रहती हैं और उनके नाम कितनी संपत्ति दर्ज है.

जुहू में महल जैसा ससुराल

ऐश्वर्या राय बच्चन शादी के बाद से ही मुंबई के जुहू स्थित बच्चन परिवार के बंगले ‘जलसा’ में रहती हैं. यह बंगला सिर्फ एक घर नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक ठिकाना है, जहां अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ वो रहती हैं. अब तो उनकी ननद श्वेता नंदा और उनके बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा भी ज्यादातर जुहू में उनके साथ रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जलसा की कीमत 100 करोड़ से भी अधिक है और यह 10,125 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है.

दुबई का आलीशान विला

भले ही ऐश्वर्या राय अपने परिवार के साथ रहती हों, लेकिन रियल एस्टेट में भी उन्होंने निवेश किया है. उनकी प्रॉपर्टीज में सबसे खास है उनका दुबई में स्थित आलीशान विला. ऐश्वर्या और अभिषेक ने मिलकर साल 2015 में दुबई के पॉश जुमेरा गोल्फ एस्टेट्स के सैंक्चुअरी फॉल्स में ये विला खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हॉलिडे होम की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है. ऐश्वर्या-अभिषेज के इस विला में बड़ा गार्डन, प्राइवेट पूल और गोल्फ कोर्स जैसी कईं सुविधाएं हैं. दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी भी इसी एरिया में उनके पड़ोसी हैं. कहा जाता है कि कपल ने ये विला बेटी आराध्या के लिए एक निवेश के तौर पर लिया था. हालांकि यहां वे सिर्फ छुट्टियों में आते हैं.

मुंबई में 21 करोड़ का शानदार अपार्टमेंट

जुहू और दुबई के अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन के पास मुंबई के बांद्रा इलाके में भी एक लग्जरियस अपार्टमेंट है. सूत्रों की मानें तो ये अपार्टमेंट 5500 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये थी जब इसे 2015 में खरीदा गया था. येबांद्रा के स्काईवॉक टावर्स में स्थित इस फ्लैट की कीमत अब 30 करोड़ हो गई है. ये फ्लैट ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या के स्कूल के काफी करीब है. लेकिन जूनियर बच्चन फैमिली फिर भी अपना सबसे ज्यादा समय जुहू के घर में ही बिताती हैं.

एक प्रजेक्ट लिए चार्ज करती हैं करोड़ों

ऐश्वर्या राय ने सिर्फ फिल्मों में एक्टिव करके ही नहीं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से भी अरबों की संपत्ति बनाई है. वो अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं. तो किसी ब्रांड का चेहरा बनने के लिए उन्हें 80 से 90 करोड़ रुपये तक फीस दी जाती है.

Related Articles

Back to top button