ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
देश

दूसरा तिरुपति: श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की क्या है खास मान्यता, जो इसे तिरुमाला से बनाती है अलग?

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले की तिरुमाला की पहाड़ियों में स्थित वेंकटेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में से एक है. इस मंदिर को सात पहाड़ियों वाला मंदिर और तिरुपति मंदिर भी कहा जाता है. आंध्र प्रदेश के इसी मंदिर की तरह एक और वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर भी है जो श्रीकाकुलम जिले में स्थित है. हालांकि, आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्री वेंकटेश्वर मंदिर और श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, दोनों अपनी मान्यताओं के चलते एक दूसरे से काफी अलग हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे इन दोनों मंदिर से जुड़ी कुछ बातें.

तिरुमाला का तिरुपति मंदिर और श्रीकाकुलम का वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर

तिरुमाला में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर भगवान वेंकटेश्वर का एक मूल मंदिर है, जबकि श्रीकाकुलम में स्थित मंदिर एक प्रतिरूप है. तिरुमाला मंदिर आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों पर स्थित है और यह भगवान वेंकटेश्वर का ऐतिहासिक और मुख्य निवास स्थान माना जाता है. जबकि श्रीकाकुलम मंदिर एक भक्त द्वारा तिरुमाला मंदिर की तरह वास्तुकला और पूजा के साथ बनाया गया एक आधुनिक प्रतिरूप है.

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की मान्यता

श्रीकाकुलम के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की मान्यता यह है कि यह भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर स्वामी (भगवान विष्णु के अवतार) को समर्पित है और भक्त दुनिया भर से उनका आशीर्वाद लेने आते हैं. कहते हैं कि यहां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस मंदिर की मान्यता कार्तिक मास में बहुत ज्यादा होती है. वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर इच्छा पूरी करने वाला मंदिर भी माना जाता है.

किसने करवाया था निर्माण?

मान्यताओं के अनुसार, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का निर्माण नारायणदासु नामक एक भक्त ने करवाया था, जिसने सपने में इस मंदिर को पहाड़ पर बना हुआ देखा था. इसलिए उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया. इस मंदिर के सामने गरुत्मतु की मूर्ति है, जो भारत में स्थापित बड़ी मूर्तियों में एक है. पूरे कार्तिक मास में इस मंदिर में दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं.

Related Articles

Back to top button