ब्रेकिंग
Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप
पंजाब

‘चिट्टे’ ने एक और परिवार किया तबाह, घर के आंगन में लड़के ने तोड़ा दम

तलवंडी साबो : नशे के खिलाफ अभियान चलाकर पंजाब सरकार भले ही नशे के खात्मे के रोज दावे कर रही है पर तलवंडी साबो उप-मंडल का गांव भागीवांदर अभी भी नशे की मार झेल रहा है। पिछले समय में उक्त गांव में नशे के कारण कुछ घरों के चिराग बुझने की खबरें अभी लोग भूले नहीं थे कि अब गांव भागीवांदर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह की ‘चिट्टे’ के ओवरडोज से मौत हो जाने की खबर सामने आई है।

मृतक युवक के ताया पूर्व पंच नाथ सिंह के अनुसार गुरप्रीत सिंह पिछले दो सालों से नशा कर रहा था और उसने अपने घर में सिरिंज से चिट्टे का ओवरडोज ले लिया, जिसे वह सहन नहीं कर सका और घर के आंगन में गिर पड़ा।

जब उन्होंने उसे उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो घर में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर जब तलवंडी साबो थाने के प्रमुख हरबंस सिंह मान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें नशे से किसी की मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button