ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
छत्तीसगढ़

बेमेतरा राज्योत्सव में बवाल, सांसद के सामने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी, कार्यक्रम से बाहर निकले विधायक

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती पर बेमेतरा के बेसिक स्कूल खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ. लेकिन रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम पहले ही दिन विवादों की भेंट चढ़ गया.

कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में कहा- सुनी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि भाजपाइयों ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद और राज्योत्सव के मुख्य अतिथि विजय बघेल के सामने कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. विधायक दीपेश साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल से बहिर्गमन कर दिया.

कलेक्टर पर भाजपाईयों का आरोप: पार्षद लक्की साहू मीडिया से बातचीत करते हुए बताया “राज्योत्सव के कार्यक्रम में सभी लोग बैठे हुए थे. वही सामने लाइन में कलेक्टर रणबीर शर्मा बैठे थे. उनके पीछे वाली लाइन में भाजपा कार्यकता और पार्षद बैठे थे. इसी दौरान कलेक्टर रणबीर ने वेटर को बुलाया और उन्हें डांटने लगे. कहा- चलो यहां से भागो. उसके कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने ऊंची आवाज में भाजपा कार्यकताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कहा-चलो आप लोग भी यहां से पीछे बैठों.

कलेक्टर ने पहले वेटर को डांटा उसके कुछ ही देर बाद हमें डांटने लगे और हमें पीछे बैठने को कहा –लक्की साहू, पार्षद

भाजपा कार्यकताओं ने पूरी बात विधायक दीपेश साहू को बताई, जिसके बाद कार्यकताओं के साथ विधायक दीपेश साहू भी कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए. पार्षद आकिब मलकानी ने बताया “कलेक्टर की कही बात हमें अच्छी नहीं लगी. हम जनप्रतिनिधि हैं, हमारे साथ अन्य पार्षद भी थे. कलेक्टर का यह व्यवहार हमें बिल्कुल ठीक नहीं लगा और हम रेस्ट हाउस आ गए.”

Related Articles

Back to top button