ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
राजस्थान

दिल दहला देने वाली घटना: साबरमती एक्सप्रेस में आर्मी के जवान पर चाकू से हमला, कोच अटेंडेंट के ग्रुप ने उतारा मौत के घाट

बीकानेर पहुंची जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई. ट्रेन के कोच अटेंडेंट के ग्रुप ने एक आर्मी के जवान की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गुजरात के रहने वाले सेना के जवान जिगर कुमार के रूप में हुई है. वो फिरोजाबाद से जम्मूतवी ट्रेन में सवार होकर बीकानेर आ रहे थे. इसी दौरान कोच में विवाद हो गया, जिसके बाद कोच अटेंडेंट्स ने जवान पर चाकू से वार कर दिया.

यह वारदात लूणकरणसर और बीकानेर के बीच चलती ट्रेन में हुई. चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल जवान को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

जीआरपी सीआई आनंद गिला ने बताया कि घटना के सिलसिले में आरोपी कोच अटेंडेंट्स को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं आरपीएफ थानाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस में सवार यह जवान फिरोजपुर से रवाना हुआ था और उसे साबरमती जाना था. रास्ते में लूणकरणसर और बीकानेर के बीच कुछ युवकों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए.

हमलावरों ने जिगर कुमार पर चाकू से वार किए, जिससे उसका काफी खून बह गया. उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही देर रात सैन्य अधिकारी भी पीबीएम अस्पताल पहुंच गए. झगड़ा करने वाले युवक फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने रेलवे के कुछ संविदा अटेंडेंट को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि झगड़ा इन्हीं अटेंडेंट्स के साथ हुआ था.

साबरमती एक्सप्रेस के जिस एसी डिब्बे में जवान पर हमला हुआ, उसे सील कर दिया गया है. आरपीएफ के जवान ट्रेन में सवार हैं और जैसे ही ट्रेन जोधपुर पहुंचेगी, FSL टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी. चलती ट्रेन में हुई इस चाकूबाजी की घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Related Articles

Back to top button