ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एसआईआर : 7 फरवरी 2026 तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम

दुर्ग: देश में एसआईआर के दूसरे चरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है. प्रदेश के सभी जिलों में SIR के तहत त्रुटिरहित और शुद्ध मतदाता सूची बनाई जाएगी.

7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ में 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में यह विशेष अभियान घोषित किया गया है. यह अभियान 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 07 फरवरी 2026 तक चलेगा. इस अवधि में मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, त्रुटिरहित और शुद्ध किया जाएगा.

घर घर आएंगे बूथ लेवल अधिकारी: कलेक्टर सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1520 मतदान केंद्र हैं, जहां सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) नियुक्त कर दिए गए हैं. इसके साथ ही 222 नए मतदान केंद्रों को भी निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिल चुकी है, जिनके लिए अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. सभी बीएलओ को पहचान पत्र जारी किए गए हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार या विलोपन के लिए संपर्क करे, तो उसके पहचान पत्र की जांच अवश्य करें. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाना है.

एसआईआर का दूसरा चरण: चुनाव आयोग ने आज से नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में देशव्यापी एसआईआर का दूसरा चरण शुरू किया है. बड़े पैमाने पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले देश के मतदाता डेटाबेस में अधिक सटीकता, पारदर्शिता और वैधता सुनिश्चित करना है. एसआईआर 2.0 अभ्यास बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक दो दिन पहले हुआ है.

Related Articles

Back to top button