ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
पंजाब

DC और SSP ने खुद बुझाई पराली की आग, बड़े Action के दिए सख्त आदेश

संगरूर: पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन संगरूर हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसी के तहत, आज संगरूर के डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा और जिला पुलिस प्रमुख (एस.एस.पी.) सरताज सिंह चाहल जब खेतों में गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने सड़क से देखा कि गांव गुरदासपुरा और खुराना में किसानों ने पराली को आग लगा दी है।

इसके बाद, दोनों वरिष्ठ अधिकारी बिना देर किए स्वयं किसानों के खेत में जा पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर और जिला पुलिस प्रमुख के तत्काल आदेश पर कृषि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और इस आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। उल्लेखनीय है कि डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा और एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल आज उन किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए फील्ड का दौरा कर रहे थे, जो पराली का उचित प्रबंधन कर रहे हैं और गेहूं की सीधी बुवाई कर रहे हैं। इसी दौरान, उन्हें सूचना मिली कि उक्त गांवों के खेतों में पराली जलाई गई है। इस पर दोनों अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को पहले खेत में ही बुझा दिया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, उन्होंने मौके पर ही संबंधित किसानों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

किसी भी हाल में आग की घटनाओं को बढ़ने नहीं दिया जाएगा : डी.सी.

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जिला संगरूर में किसी भी कीमत पर आग की घटनाओं को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार पराली जलाने की घटनाओं पर माननीय सुप्रीम कोर्ट और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में लगी केंद्रीय एजैंसियों द्वारा सीधी निगरानी रखी जा रही है। यह सब सैटेलाइट के माध्यम से मॉनिटर किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान की पराली को आग लगाने के प्रति ‘जीरो टॉलरैंस’ की नीति अपनाई जाए।

लापरवाह अधिकारियों और किसानों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एस.एस.पी.

इस मौके पर उपस्थित एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी किसान खेत में आग लगाता है, तो किसान को जुर्माना और सजा देने के साथ-साथ संबंधित सीनियर अधिकारियों को भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित क्षेत्रों में कोई भी पराली न जलाए। इससे पहले, दोनों अधिकारियों ने खेतों में पराली का उचित प्रबंधन करने वाले और गेहूं की सीधी बुवाई करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया और अन्य किसानों को भी वातावरण को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य कृषि अधिकारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button