ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
छत्तीसगढ़

जिस युवक का कर रहे थे क्रियाकर्म वो जिंदा घर लौटा, 3 दिन पहले दफनाई थी लाश, सूरजपुर में अजीबोगरीब मामला

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक युवक, जिसे उसके परिवार ने मृत मानकर अंतिम संस्कार तक कर दिया था, 3 दिन बाद रिवाज के हिसाब से क्रियाकर्म भी चल रहा था इस बीच युवक अचानक जिंदा घर लौट आया.

कुएं में मिली थी लाश: बीते शनिवार को सूरजपुर के मानपुर इलाके में पुलिस को एक अज्ञात शव कुएं में मिला. पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में सूचना भेजी. वहीं चंदरपुर निवासी पुरषोत्तम दो दिन से लापता था. जब परिवार को पुलिस की सूचना मिली, तो वे तुरंत पहुंचे. लाश देखने के बाद उन्होंने इसे अपने बेटे पुरषोत्तम का शव मान लिया.

तीसरे दिन हुआ चमत्कार: पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया और पुलिस की मौजूदगी में उसे दफनाया भी गया. घर में शोक का माहौल था और क्रियाकर्म की तैयारी चल रही थी. क्रियाकर्म के तीसरे दिन जब रिश्तेदार पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि पुरषोत्तम तो ज़िंदा है और उनके घर अंबिकापुर में है. इसके बाद उसे अंबिकापुर से वापस लाया गया.

लोगों में खुशी, लेकिन पुलिस के लिए पहली: पुरुषोत्तम को जिंदा देख माता-पिता के साथ परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सबकी आंखों में विश्वास करना मुश्किल था कि जिसे वे मरा हुआ समझ रहे थे, वह उनके सामने ज़िंदा खड़ा है. हालांकि इधर अब पुलिस के लिए यह मामला एक नई चुनौती बन गया है. जिस शव को पुरषोत्तम समझा गया था, वह आखिर किसका था?

मृतक के कपड़े और अन्य सामग्री सुरक्षित रखी गई है, जिसके आधार पर अब असली पहचान की जांच फिर से शुरू की जाएगी. DNA टेस्ट समेत सभी जांच करेंगे– संतोष महतो पुलिस अधीक्षक सूरजपुर

कब्र से भी निकाली जा सकती है लाश: पुलिस ने बताया कि, शिनाख्ती के बाद अगर परिवार चाहे तो शव को कब्र से निकालकर दोबारा जांच की जाएगी. हालांकि अभी तक की जांच में मौत डूबने से ही हुई है ये पता चला है.

Related Articles

Back to top button