ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

Gen Z को भड़काने का आरोप! राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर BJP हुई हमलावर, दिया कड़ा जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अकेले हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी की गई. राहुल के इन आरोपों के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी विफलता छुपाने के लिए प्रेस को संबोधित किया है. इनका हाइड्रोजन बम कभी फटता ही नहीं है. राहुल गांधी फालतू की बातें करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल इस तरह के आरोपों के जरिए Gen-Z को भड़काना चाहते हैं.

किरेन रिजिजू ने कहा कि पिछले सत्र में एक महिला का नाम tshirt पर छपवा कर घूमते रहे बाद में उस महिला ने इतना डांटा था. बिहार में 2 दिन बाद पोलिंग है, तब हरियाणा की कहानी सुन रहे. क्योंकि बिहार में कुछ बचा नहीं तो हरियाणा की फर्जी कहानी से ध्यान भटका रहे हैं.

राहुल गांधी आज एक विदेशी महिला का नाम ले रहे थे. वो विदेश जाते रहते हैं वहां से जो प्रेरणा मिलता है. उसको आपको बताते रहते हैं और समय व्यर्थ करते हैं. आज एग्जिट और ओपिनियन पोल दोनों में 2004 में हम जीत रहे थे. लेकिन, हार गए थे तो हमने नहीं माना या उसके खिलाफ बोला क्या? हमने ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल को कभी गाली नहीं दिया. पक्ष में रहे तो ठीक है वरना गाली देते हैं ये.

एटम बम कभी फटता क्यों नहीं – रिजिजू

रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा बोलते हैं एटम बम फटने वाला है तो इनका एटम बम कभी फटता क्यों नहीं है? हरियाणा चुनाव में कुमारी शैलजा क्या कह रही थी वो भूल गए? उनके अपने नेता राव हरियाणा में आपसी लड़ाई का रोना रोते रहते हैं. कांग्रेस के कई नेता मुझसे बोलते हैं कि राहुल गांधी जब तक हमारे नेता रहेंगे हम जीत नहीं सकते.

इलेक्शन कमीशन देगा अपना जवाब

किरेन रिजिजू ने कहा कि SIR को लेकर बिहार में सभी खुश हैं. शुद्धिकरण होना गलत है क्या? प्रॉब्लम सिर्फ कांग्रेस में और राहुल गांधी में है. बिहार में कांग्रेस नेता नहीं चाहते कि वो प्रचार में आए क्योंकि उनको डर है वो चुनाव हार जाएंगे.

उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन अपना जवाब देगा. हम इसलिए बोल रहे हैं कि उन्होंने बीजेपी और हमारे नेता पर आरोप लगाया है. बीजेपी नेता हमेशा मेहनत करते हैं, इसलिए हम जीतते हैं. हम काम के वजह से 3/4 महीना तक अपने गांव और शहर नहीं जा पाते हैं.

Related Articles

Back to top button