ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
बिहार

पटना एयरपोर्ट पर ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा: जब लालू के बेटों का हुआ आमना-सामना, ऐसा था दोनों भाइयों का रिएक्शन

बिहार में कल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियों के बीच पटना एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस वीडियो में अलग-थलग पड़े भाइयों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के बीच अप्रत्याशित मुलाक़ात दिखाई दे रही है.हालांकि इस दौरान दोनों भाइयों के बीच कोई बात नहीं हुई लेकिन आंखों में प्यार जरूर नजर आया.

दरअसल एक वीडियो में नवगठित जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव एक यूट्यूबरके साथ एक कपड़े की दुकान के अंदर नेहरू जैकेट देख रहे होते हैं. इसी दौरान पार्टी का एक कार्यकर्ता उन्हें बताता है कि उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव भी एयरपोर्ट पर हैं. तेज प्रताप पूछते हैं कहां. तभी सामने तेजस्वी मुस्कुराते हुए खड़े होकर उन्हें देखते हैं.

‘शॉपिंग करवा रहे हैं भैया?’

इंडिया महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद रहते हैं. इसी दौरान यूट्यूबर तेजस्वी से मिलने जाता है और तेजस्वी भी मुस्कुराते हुए उसका अभिवादन करते हुए पूछते हैं ‘शॉपिंग करवा रहे हैं भैया?’. इसके जवाब में यूट्यूबर कहते हैं ‘वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं’.

‘आप बहुत भाग्यशाली हैं’

यूट्यूबर से हाथ मिलाने से पहले तेजस्वी जवाब देते हैं ‘आप बहुत भाग्यशाली हैं’. कुछ ही पल बाद कैमरा फिर से तेज प्रताप पर आ जाता है, जो चुपचाप यह बातचीत देखते हैं और फिर बिना कुछ कहे मुंह मोड़ लेते हैं. इसी दौरान जब यूट्यूबर ने पूछा कि क्या दोनों भाई आपस में बातचीत नहीं करते हैं, तो तेज प्रताप कुछ देर रुकते हैं, फिर धीरे से कहते हैं कि वह ‘ठीक हैं’.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स दोनों भाइयों के बीच की इस खामोशी को अजीब और भावुक दोनों बता रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि ‘राजनीतिक मतभेद नेताओं को अलग कर सकते हैं, लेकिन भाईचारे का रिश्ता बना रहता है’. वहीं एक यूजर ने इस वीडियो को लेकर कहा कि ‘दुनिया के सभी रिश्ते एक तरफ और भाई का रिश्ता दूसरी तरफ – भाई आखिर भाई ही होता है. इस दृश्य ने यादव परिवार के भीतर बढ़ती राजनीतिक और व्यक्तिगत दरार को उजागर कर दिया. हाल के महीनों में, दोनों भाइयों के बीच तनाव साफ दिखाई दे रहा है.

यादव परिवार में पड़ी दरार

पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले आए इस पल ने सोशल मीडिया पर लोगों को माहौल को भावुक कर दिया है. इस दृश्य ने यादव परिवार के भीतर बढ़ती राजनीतिक और व्यक्तिगत दरार को उजागर कर दिया. हाल के महीनों में दोनों भाइयों के बीच तनाव साफ दिखाई दे रहा है. तेज प्रताप जिन्हें इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित कर दिया गया था, बार-बार अपने छोटे भाई पर कटाक्ष करते रहे हैं.

तेज प्रताप ने तेजस्वी को कहा था बच्चा

बीते दिन ही उन्होंने तेजस्वी को ‘अभी भी बच्चा’ कहा था और टिप्पणी की थी कि ‘चुनाव के बाद हम उन्हें एक खिलौना (झुनझुना) थमा देंगे’. इससे पहले तेजप्रताप ने तेजस्वी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था जिससे उनके बीच गहराते विवाद का संकेत मिला था.पार्टी से निष्कासित कर देने के बाद यादव परिवार ने तेज प्रताप से दूरी बना ली थी, जिससे सार्वजनिक विवाद छिड़ गया था.

तेज प्रताप ने बनाई अलग पार्टी

निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) बनाई और आरजेडी के साथ किसी भी तरह के मेल-मिलाप से इनकार करते हुए उन्होंने कहा है कि वह उस पार्टी में लौटने के बजाय मौत को चुनेंगे. उन्होंने कहा है कि वह सत्ता से नहीं बल्कि सिद्धांतों और आत्मसम्मान से प्रेरित हैं.

महुआ से चुनाव लड़ रहे तेजस्वी

जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप महुआ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है, जबकि तेजस्वी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) नेता मुकेश साहनी के साथ महागठबंधन के राज्यव्यापी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. बिहार विधानसभा की बात करें तो मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button