ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में खूनी साजिश! लापता जल बोर्ड कर्मचारी की घर के बाथरूम में मिली गला कटी लाश, हत्यारे कौन?

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक शख्स की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई. सेक्टर-24 के पॉकेट-16 स्थित एक फ्लैट में 59 वर्षीय शख्स की लाश मिली. मृतक की पहचान दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी सुरेश कुमार राठी के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

मृतक के बेटे अंकुर राठी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दो दिनों से घर नहीं लौटे थे और फोन कॉल्स का जवाब भी नहीं दे रहे थे. चिंता के चलते वह रोहिणी सेक्टर-24 स्थित उस फ्लैट पर गया, जहां उसके पिता कभी-कभी ठहरते थे. जब उसने वहां पहुंचकर देखा, तो मुख्य दरवाजा बाहर से सेंट्रल लॉक था. उसने अपने घर से चाबी लाकर ताला खोला, तो भीतर का नजारा देखकर उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई. बाथरूम में उसके पिता की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी थी.

बाथरूम में मिली लाश

सूचना मिलते ही बेगमपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट को सील कर दिया गया. इसके बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के विशेषज्ञों को बुलाया गया. टीम ने बाथरूम और आस-पास के कमरों से साक्ष्य जुटाए. मृतक के गले के दाहिने हिस्से पर चाकू का गहरा घाव पाया गया, जिससे यह साफ हो गया कि उनकी निर्मम हत्या की गई है. शव को एसजीएम अस्पताल भेज दिया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

पुलिस के अनुसार, सुरेश कुमार राठी का स्थायी निवास भी इसी पॉकेट-16 में है, लेकिन वह घटना स्थल वाले फ्लैट पर कभी-कभी आया-जाया करते थे. उनकी पत्नी अनीता राठी (55 वर्ष) गृहिणी हैं, जबकि उनकी बेटी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में मेजर के पद पर तैनात हैं. परिजनों और परिचितों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरेश राठी आखिरी बार किससे मिले थे.

क्या बोले पुलिस अफसर?

बेगमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फ्लैट के आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है. अब तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस इसे रंजिश या संपत्ति विवाद से जोड़कर भी जांच कर रही है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंच बना ली जाएगी.

Related Articles

Back to top button