ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

ममता बनर्जी का तीखा रुख! SIR को लेकर बोलीं- ‘जब तक मैं नहीं, तब तक कोई नहीं भरेगा फॉर्म’, सीएम क्यों भड़कीं?

पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन बीएलओ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर पहुंच गए. वो गणना फॉर्म लेकर पहुंचे थे. हालांकि, सीएम ममता ने कहा है कि जब तक बंगाल के सभी लोग ये फॉर्म नहीं भरेंगे, वो फॉर्म नहीं भरेंगी. अपने इस ऐलान को लेकर उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया है. सीएम ममता ने लिखा, कल बीएलओ प्रभारी हमारे मोहल्ले में आए थे. वो मेरे निवास कार्यालय में आए और पता लगाया कि निवास में कितने मतदाता हैं और उन्हें फॉर्म दिए. जब ​​तक बंगाल का हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरता, मैंने फॉर्म नहीं भरूंगी.

गौरतलब है कि तृणमूल बंगाल में एसआईआर की शुरुआत को लेकर मुखर रही है. ममता बनर्जी ने खुद कहा था कि वह बंगाल में एसआईआर शुरू नहीं होने देंगी. मंगलवार को जब एसआईआर की शुरुआत हुई तो अभिषेक-ममता सड़क पर उतर आए. उन्होंने जोड़ासांको में अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे से ठाकुरबाड़ी तक जुलूस निकाला. मुख्यमंत्री ने कहा, हम शुरू से ही इससे सख्ती से निपट रहे हैं. अगर एक भी नाम छूट गया तो हम बीजेपी की सरकार को गिरा देंगे.

तो यह गैरकानूनी है: सुकांत मजूमदार

इस संबंध में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, अगर ममता बनर्जी दावा करती हैं कि उन्होंने बीएलओ से खुद फॉर्म नहीं लिया तो यह एक गैरकानूनी कृत्य है. आयोग ने कहा कि परिवार में किसी को या खुद फॉर्म लेने के लिए मौजूद होना चाहिए. अगर वह अब इसे नहीं लेती हैं तो यह उन पर निर्भर है कि वह फॉर्म भरती हैं और जमा करती हैं या नहीं. अब अगर वह बांग्लादेशियों, पाकिस्तानियों और अफगानियों को बंगाल का मतदाता बनाना चाहती हैं, तो ऐसा नहीं हो सकता.

गणना फॉर्म को लेकर क्या बोलीं ममता

बता दें कि बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे बूथ संख्या 77 के बीएलओ अमित कुमार रॉय मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे. वो गणना फॉर्म लेकर वहां से चले गए. इसके बाद ममता बनर्जी ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट किया. उन्होंने दावा किया कि कुछ मीडिया संस्थानों ने लिखा है कि ममता बनर्जी ने फॉर्म अपने हाथ में ले लिया है. यह खबर पूरी तरह से झूठी, भ्रामक और जानबूझकर किया गया दुष्प्रचार है.

Related Articles

Back to top button