ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
पंजाब

Punjab में बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में मची खलबली

अमृतसर : पंजाब सरकार की नशा मुक्ति मुहिम को मिली मजबूती के बीच अमृतसर ग्रामीण पुलिस और जिला प्रशासन ने नशा तस्करी की काली कमाई से बनी एक शानदार कोठी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई थाना घरींडा के अंतर्गत आने वाले जठोल गांव में की गई, जहां पाकिस्तान से जुड़े नशा तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर 1.5 करोड़ रुपए कीमत की यह कोठी खड़ी की थी।

Related Articles

फिलहाल बिल्ला जम्मू जेल में बंद है, और इस कार्रवाई से नशा माफिया के बीच खलबली मच गई है। एस.एस.पी. ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत बिल्ला लंबे समय से नशा तस्करी का सरगना रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कमर्शियल मात्रा में ड्रग्स के मामले शामिल हैं। इसके अलावा, आधिकारिक सीक्रेट एक्ट के तहत पाकिस्तान के लिए जासूसी का भी आरोप है। बिल्ला पाकिस्तानी तस्करों से हैरोइन मंगवाता था। हाल ही में जम्मू में हुई एक कार्रवाई में उसके नेटवर्क से 36 किलोग्राम हैरोइन बरामद हुई थी, जिसमें तीन पाकिस्तानी नागरिक एनकाऊंटर में मारे गए थे।

पुलिस के अनुसार, नशा बिक्री से कमाई गई काली पूंजी से बिल्ला ने सरकारी जमीन पर यह अवैध निर्माण करवाया था। जिला प्रशासन द्वारा कब्जे की पुष्टि के बाद ग्रामीण पुलिस की मदद से बुलडोजर चलाकर कोठी को ध्वस्त कर दिया गया। पूरी संपत्ति अब सरकार के नाम दर्ज हो चुकी है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा, “नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। जो तस्कर पंजाब के नौजवानों को बर्बाद कर काली कमाई से महल खड़े करते हैं, उन्हें किसी सूरत बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने आगे बताया कि बिल्ला के साथियों और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कई एफआईआर दर्ज हैं। अमृतसर ग्रामीण पुलिस नशा माफिया, तस्करों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जिसकी रफ्तार और तेज की जाएगी। इस कार्रवाई से न केवल तस्करों को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि पूरे इलाके में नशा विरोधी संदेश भी फैला है।

Related Articles

Back to top button