ब्रेकिंग
Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि...
पंजाब

शहर के लोगों को सावधान रहने की सलाह, पैर पसार रही ये बीमारी

पठानकोट: शहर के लोगों को सावधान के लिए कहा गया है। डेंगू के बढ़ रहे केसों के चलते लोगों को बेहद सावधान रहने की लिए डाक्टरों ने सलाह दी है। शहर के डॉक्टरों में डॉ. विजय जसवाल तथा डॉ. गुरबख्श चौधरी ने लोगों को डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधान रहने की सलाह दी व कहा कि गर्मियों और मानसून के मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सभी को घर और आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना चाहिए।

डाक्टरों ने लोगों से अपील की कि पूरे कपड़े पहनें और खुली त्वचा को मच्छरों से बचाएं। उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, पुराने टायर, बर्तन और अन्य जार में पानी जमा न होने दें। यदि डेंगू के लक्षण जैसे तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

इसके अलावा उन्होंने लोगों से कहा कि सफाई और व्यक्तिगत सुरक्षा के नियमों का पालन करना ही डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। दोनों डॉक्टरों ने कहा कि सामूहिक प्रयास और जागरूकता से डेंगू पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अपने घरों और मोहल्लों में साफ-सफाई का ध्यान रखें और मच्छरों के काटने से बचाव के उपाय अपनाएं।

Related Articles

Back to top button