ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

कोरोना लॉकडाउन:कुमारस्वामी के बेटे निखिल की कांग्रेस नेता की भतीजी से शादी, करीबी रिश्तेदार हुए शामिल

कोरोना संकट के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधे। कुमारस्वामी के बेटे निखिल की शादी कांग्रेस के पूर्व आवासीय मंत्री एम कृष्णप्पा की भतीजी रेवती से हुई है। बंगलुरू में स्थित कुमारस्वामी के आवास पर गुरवारसे ही शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। आज हुई इस शादी में निखिल और रेवती के करीबी रिश्तेदार ही मौजूद रहे और शादी बड़े ही सादे ढंग से हुई।

इससे पहले दोनों परिवारों ने  रामनगर के जनपडा लोक के पास एक भव्य शादी के आयोजन का फैसला किया था और तैयारियां भी जोरों से चल रही थीं लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के चलते इस फंक्शन को टाल दिया गया। बता दें कि कुमारी स्वामी के बेटे और जेडीएस संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते निखिल कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इतना ही नहीं 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान निखिल ने  गढ़ मांड्या से चुनाव लड़ा था लेकिन वह भाजपा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अंबरीश से हार गए थे।

Related Articles

Back to top button