ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

RBI के ऐलान के बाद PM मोदी का ट्वीट, कही ये बातें

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज कई बड़े ऐलान किए हैं। आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट घटा कर बैंकों की जमा राशि पर ब्याज को कम कर दिया। आरबीआई की ओर से दी गई राहत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे छोटे व्यवसायों, एमएसएमई, किसानों और गरीबों को फायदा मिलेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आरबीआई की आज की घोषणाएं से नकदी प्रवाह बढ़ेगा और ऋण आपूर्ति में सुधार होगा। इन कदमों से हमारे छोटे व्यवसायों, एमएसएमई, किसानों और गरीबों को मदद मिलेगी। यह डब्ल्यूएमए की सीमा बढ़ाकर सभी राज्यों की मदद भी करेगा।’

PunjabKesariइससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘कोरोना के कारण होने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर आरबीआई की ओर से नकदी तरलता बनाए रखने, बैंक ऋण प्रवाह को प्रोत्साहित करने, वित्तीय तनाव कम करने और बाजारों के सामान्य कामकाज को सक्षम करने के उद्देश्य से कई कदम उठाए गए हैं।’

RBI ने क्या किया है ऐलान
कोरोना वायरस महासंकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया, इसी के साथ बाजार में नकदी संकट ना आए इसके लिए भी 50 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त इंतजाम की बात कही।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए RBI ने 50 हजार करोड़ की मदद दी। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलमेंट को 25 हजार करोड़, स्मॉल इंडस्ट्री डेवलमेंट बैंक ऑफ इंडिया को 15 हजार करोड़ रुपए और नेशनल हाउंसिंग बैंक को 10 हजार करोड़ की राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button