ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

Delhi Violence: सोनिया गांधी,ओवैसी और स्वरा भास्कर के खिलाफ HC में याचिका, FIR दर्ज करने की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई अन्य के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने कांग्रेस के इन नेताओं पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करने का आदेश देने की मांग की है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, हाई कोर्ट में एक अन्य याचिका दायर की गई है जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ भी कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की गई है। याचिका में हाई कोर्ट से मांग की गई है कि इन सभी नेताओं की कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने की एसआईटी जांच करे और कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा कोर्ट में हिंदू सेना की तरफ से एक अन्य याचिका दाखिल की गई है जिसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि एआईएमआईएम विधायक वारिस पठान ने भड़काऊ बयान दिए जिसकी वजह से दिल्ली में तनाव पैदा हुआ और हिंसा भड़की जिसमें कई लोग मारे गए

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, वकील संजीव कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान, सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर, रेडियो जॉकी साइमा (Sayema) अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका में इन सभी पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट से मांग की है कि कोर्ट पुलिस को इन सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button