ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

दिल्ली हिंसा: परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए बड़ी राहत, CBSE जल्द घोषित करेगा तिथि

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते राजधानी के अन्य इलाकों में परीक्षा में नहीं बैठ पाए छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि CBSE बोर्ड जल्द ही प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तिथि घोषित करेगा। इसके लिए बोर्ड ने शहर में मौजूदा स्थिति के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों की विस्तृत जानकारी मांगी है।
सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाचार्यों से 10वीं और 12वीं के ऐसे सभी छात्रों की जानकारी सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने को कहा है जो दिल्ली में खराब हालत के चलते अब तक परीक्षा में नहीं बैठ पाए हैं।’
उन्होंने कहा छात्रों का तनाव कम करने के लिए बोर्ड इन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तिथि जल्द अधिसूचित की जाएगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button