ब्रेकिंग
NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर
छत्तीसगढ़

सुकमा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का जवान हुआ घायल, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया रायपुर

सुकमा: नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में शनिवार की दोपहर को एक आईईडी ब्लास्ट हुआ. इस नक्सल वारदात में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. जिसे एयरलिफ्ट कर रायपुर पहुंचाया गया है. घायल जवान का रायपुर में इलाज चल रहा है.

सुकमा के फूलबगड़ी में हुआ आईईडी ब्लास्ट: सुकमा जिले के फूलबगड़ी थाना क्षेत्र में यह आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इस विस्फोट में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी में शामिल जवान घायल हो गया है. जवान सीआरपीएफ 74वीं बटालियन के के9 डॉग स्क्वायड टीम में शामिल हैं. वह डॉग हैंडलर के पोस्ट पर तैनात हैं. जवान का नाम फिरोज खान है. उसके बांए पैर और अंगूठे में भयानक चोट लगी है.

सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा: घटना के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है. पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है. सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी के जवान शनिवार को क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे, ताकि नक्सलियों की संभावित गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके और नए FOB (फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस) निर्माण क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हुआ. इस धमाके में जवान फिरोज खान घायल हो गए.

जवान को रायपुर किया गया एयरलिफ्ट: विस्फोट के बाद जवान को प्राथमिक उपचार के लिए इलाके के अस्पताल में लाया गया. उसके बाद जवान को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जवान की स्थिति फिलहाल स्थिर है, हालांकि पैर में गहरी चोट आई है.

फूलबगड़ी में सर्च ऑपरेशन जारी: इस घटना के बाद फूलबगड़ी थाना पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त बलों ने आसपास के जंगल इलाकों में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है. यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों का गढ़ रहा है, जहां पूर्व में भी कई बार आईईडी विस्फोट और नक्सल अटैक हो चुके हैं. सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि की है.

माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली जा रही है और आगे की कार्रवाई की जारी रही है- किरण चव्हाण, एसपी, सुकमा

बौखला गए हैं नक्सली: सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि बढ़ते नक्सल ऑपरेशन की वजह से माओवादी बौखला गए हैं. इसी वजह से वे इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. दूसरी ओर कई नक्सलियों ने सरेंडर किया और फोर्स की कार्रवाई में कई नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं. जिससे नक्सलियों में हताशा है.

Related Articles

Back to top button