ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
पंजाब

पंजाब के पूर्व DGP के परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

लुधियाना:  पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे सिद्धांत चट्टोपाध्याय के साथ शनिवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सिद्धांत अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी निजी काम से कार में जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी दंडी स्वामी रोड पर नेचुरल रेस्टोरेंट के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि सिद्धांत की कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टक्कर मारने वाली कार का बोनट भी बुरी तरह टूट गया। हादसे में सिद्धांत की मां सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि टक्कर मारने वाला आरोपी खन्ना निवासी दिवांश था, जो हादसे के समय नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके।

Related Articles

Back to top button